Possibility of storm and rain for 6 days from today | आज से 6 दिन तक आंधी और बारिश की संभावना: मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत – Agra News


धूप की वजह से आगरा किले पर परेशान टूरिस्ट।

कई दिन से तपिश झेल रहे शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 18 जून तक बारिश और आंधी आ सकती है। इसके बाद 19 और 20 जून को बादल छाये रहेंगे। आंधी और बारिश की भी संभावना है। इस बीच तापमान में काफी गिरावट आएगी।

.

शनिवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की अपेक्षा दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

पूर्वानुमान: ये रह सकता है तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
15 जून 41 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
16 जून 39 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
17 जून 38 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
18 जून 37 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
19 जून 35 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
20 जून 34 डिग्री सेल्सियस 24 डिग्री सेल्सियस
आगरा में गर्मी से राहत के लिए पानी के टैंकर से बौछार करवाई जा रही है।

आगरा में गर्मी से राहत के लिए पानी के टैंकर से बौछार करवाई जा रही है।

24 घंटे में कम हुआ तापमान

जून में तापमान की स्थिति देखें तो 8 जून के बाद 14 जून को सबसे कम अधिकतम तापमान रहा। शुक्रवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

जून में तापमान की ये रही स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
14 जून 44.3 डिग्री सेल्सियस 29.5 डिग्री सेल्सियस
13 जून 45.0 डिग्री सेल्सियस 31.2 डिग्री सेल्सियस
12 जून 44.6 डिग्री सेल्सियस 30.5 डिग्री सेल्सियस
11 जून 45.4 डिग्री सेल्सियस 28.9 डिग्री सेल्सियस
10 जून 45.1 डिग्री सेल्सियस 28.5 डिग्री सेल्सियस
9 जून 45.9 डिग्री सेल्सियस 29.3 डिग्री सेल्सियस
8 जून 44.8 डिग्री सेल्सियस 28.4 डिग्री सेल्सियस
7 जून 43.0 डिग्री सेल्सियस 26.7 डिग्री सेल्सियस
6 जून 39.4 डिग्री सेल्सियस 24.9 डिग्री सेल्सियस
5 जून 38.6 डिग्री सेल्सियस 24.6 डिग्री सेल्सियस
4 जून 36.2 डिग्री सेल्सियस 23.3 डिग्री सेल्सियस
3 जून 34.2 डिग्री सेल्सियस 26.2 डिग्री सेल्सियस
2 जून् 37.6 डिग्री सेल्सियस 24.2 डिग्री सेल्सियस
1 जून 39.4 डिग्री सेल्सियस

22.1 डिग्री सेल्सियस

पिछले 10 सालों में सबसे अधिक तापमान

पिछले 10 सालों में 14 जून को तापमान की स्थिति देखें तो इस साल सबसे अधिक रहा है। यानि वर्ष 2016 से 2025 के बीच 14 जून को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 14 जून 2025 को ही रहा है। इस डेट को दूसरी बार सबसे अधिक तापमान वर्ष 2019 में रहा था। इस साल 14 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा था।

पिछले 10 साल में 14 जून का रिकार्ड

वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2025 44.3 डिग्री सेल्सियस 29.5 डिग्री सेल्सियस
2024 43.3 डिग्री सेल्सियस 32.5 डिग्री सेल्सियस
2023 43.2 डिग्री सेल्सियस 32.3 डिग्री सेल्सियस
2022 43.2 डिग्री सेल्सियस 32.4 डिग्री सेल्सियस
2021 39.4 डिग्री सेल्सियस 25.7 डिग्री सेल्सियस
2020 40.8 डिग्री सेल्सियस 29.3 डिग्री सेल्सियस
2019 44.0 डिग्री सेल्सियस 30.1 डिग्री सेल्सियस
2018 41.9 डिग्री सेल्सियस 33.1 डिग्री सेल्सियस
2017 42.9 डिग्री सेल्सियस 28.9 डिग्री सेल्सियस
2016 36.3 डिग्री सेल्सियस 25.9 डिग्री सेल्सियस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *