Preparation for Yoga Day at Lucknow University | लखनऊ विश्वविद्यालय में योग दिवस की तैयारी: योगासनों के प्रभाव पर सेमिनार, विशेषज्ञों ने बताए विभिन्न आसनों के फायदे – Lucknow News
लखनऊ1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियां चल रही हैं। फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन ने ‘योगासनों का शरीर पर प्रभाव’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि योग शरीर के साथ मन और आत्मा को जोड़ता है। उन्होंने बताया कि योग भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। इससे लोग फिट रह रहे हैं और बीमारियों से बच रहे हैं।
सूर्य नमस्कार रीढ़ की हड्डी के लिए सर्वश्रेष्ठ
फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. अमरजीत यादव ने योग को जीवनशैली बदलने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि पवनमुक्तासन और धनुरासन पाचन के लिए लाभदायक हैं। हस्त उत्तानासन और अर्ध चक्रासन हृदय को स्वस्थ रखते हैं। सूर्य नमस्कार रीढ़ की हड्डी के लिए सर्वश्रेष्ठ है।विशेषज्ञ डॉ. कैलाश कुमार ने बताया कि गौमुखासन और वक्रासन फेफड़ों के लिए उपयोगी हैं।
उन्होंने कहा कि वशिष्ठ आसन और वातायन आसन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योगाचार्य दीपा श्रीवास्तव ने कहा कि योग भावनात्मक संतुलन और सामाजिक जागरूकता लाता है।कार्यक्रम में डॉ. रामनरेश, डॉ. रामकिशोर सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सेमिनार के अंत में सभी ने योगाभ्यास किया और इसे जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।