Four daughters of Hapur created history | हापुड़ की चार बेटियों ने रचा इतिहास: दो अलग परिवारों की बहनों का पुलिस में चयन, एक की मां ने मजदूरी कर पढ़ाया – Hapur News


दानिश,हापुड़।1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लखनऊ में मिले सभी को नियुक्तिपत्र। - Dainik Bhaskar

लखनऊ में मिले सभी को नियुक्तिपत्र।

हापुड़ के दो अलग-अलग परिवारों की चार बेटियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस में अपना स्थान बनाया है। ग्राम निजामपुर की नेहा-प्रभा और ग्राम बछलौता की गीता-साक्षी का चयन यूपी पुलिस में हुआ है। जिसके बाद हापुड़ में खुशी की लहर दौड़ गई।

मां ने मजदूरी कर पाला

निजामपुर की नेहा और प्रभा की कहानी संघर्ष से भरी है। उनके पिता का निधन कई साल पहले हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने मजदूरी करके बेटियों की पढ़ाई जारी रखी। नेहा के अनुसार उनके पिता का सपना था कि वे आत्मनिर्भर बनें। मां ने उन्हें कभी हार नहीं मानने दी।

गीता-साक्षी का चयन यूपी पुलिस में हुआ है।

गीता-साक्षी का चयन यूपी पुलिस में हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित नियुक्ति समारोह में नेहा को नियुक्ति पत्र सौंपा। हापुड़ लौटने पर थाना हापुड़ देहात के प्रभारी विजय गुप्ता ने दोनों बहनों को सम्मानित किया। उन्होंने बहनों को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ जनसेवा की सीख दी।

समाज सेवा है लक्ष्य

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम बछलौता की गीता और साक्षी ने भी यूपी पुलिस में चयनित होकर अपने पिता देवेंद्र सिंह का नाम रोशन किया। दोनों बहनों ने कहा कि मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र पाना उनके लिए सपने जैसा था। वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समाज सेवा में जुटेंगी। इन चारों बेटियों की सफलता समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है। यह कहानी उन परिवारों के लिए प्रेरणा है, जहां अभी भी बेटियों के सपनों को पूरा करने में संकोच किया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *