Mother and child died in a private hospital in Azamgarh | आजमगढ़ के निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत: परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया जमकर हंगामा मौके पर पहुंची पुलिस – Azamgarh News



आजमगढ़ में डिलीवरी के लिए आई महिला और बच्चे की इलाज के दौरान मौत।

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर स्थित शिफा हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण या घटना घटी है। ऐसे में दोषी ड

.

परिजनों द्वारा डॉक्टर के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। जिसको लेकर मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा अस्पताल के सामने सड़क जाम किया गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे मय फोर्स पहुंचकर जाम को समाप्त कराये और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने पर चले गए। परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी गई मामले की जानकारी

इस मामले पर सीएमओ अशोक कुमार को भी सूचित किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी सीएमओ को जांच के लिए भेज दिया।

मृतका प्रिया गुप्ता 25 पत्नी शुभम गुप्ता का ननिहाल चेवता गांव में था। प्रिया गुप्ता की शादी 2023 में शुभम गुप्ता के साथ हुई थी। यह प्रिया गुप्ता का पहला बच्चा था। प्रिया गुप्ता का परिवार मूल रूप से लुधियाना में रहता है। परिजनों द्वारा गुरुवार को शिफा हॉस्पिटल में प्रिया गुप्ता को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डिलीवरी कराने के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *