The Chief Minister fiercely attacked the SP supremo | मुख्यमंत्री ने सपा सुप्रीमो पर किया जमकर हमला: विकास की बात नहीं करते थे D कंपनी को पालने वाले लोग अदम्य साहस का गढ़ बन रहा आजमगढ़ – Azamgarh News


आजमगढ़ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे की सौगात।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समझ में पहुंचे प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के बहाने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण में 4000 करोड रुपए

.

आजमगढ़ में लगी प्रदर्शनी देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

आजमगढ़ में लगी प्रदर्शनी देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

जब यह लोग सत्ता में थे तो इन्होंने ना तो एक्सप्रेसवे का निर्माण किया और ना ही आजमगढ़ जिले को महाराजा सुहेलदेव जैसा विश्वविद्यालय दिया। यह लोग विकास की बात नहीं करते थे। मुंबई की डी कंपनी दाऊद गिरोह को पालते थे।

आजमगढ़ से मुख्यमंत्री ने दी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात।

आजमगढ़ से मुख्यमंत्री ने दी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की सौगात।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यही नहीं रुके उन्होंने यहां तक कहा कि सपा के लोग दौड़ के साथ पार्टनरशिप कर बंदर बांट किया करते थे। और देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया करते थे। देश में कहीं पर भी कोई आतंकी वारदात होती थी तो बदनाम आजमगढ़ होता था। आजमगढ़ के सामने पहचान का संकट आ गया था। आज देश की सुरक्षा में कोई सेंध लगाएगा तो उससे आजमगढ़ की पहचान पर संकट नहीं आएगा। बल्कि संकट पैदा करने वाले को पहले ही जहन्नुम का टिकट दे दिया जाएगा। देश की सुरक्षा पर कोई खिलवाड़ नहीं है। यह नया भारत है।

आजमगढ़ अदम्य साहस का बन रहा गढ़, डीएम रविंद्र कुमार से चर्चा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

आजमगढ़ अदम्य साहस का बन रहा गढ़, डीएम रविंद्र कुमार से चर्चा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

अदम्य साहस का गढ़ बन रहा आजमगढ़

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलपुर पवई के सलारपुर में आयोजित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि अब आजमगढ़ आतंक का गढ़ नहीं बल्कि अदम्य साहस का गढ़ बन रहा है। आजमगढ़ के मुबारकपुर की साड़ी और निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी को हमारी सरकार ने पहचान देने का काम किया है।

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर खिंचवाई तस्वीर।

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर खिंचवाई तस्वीर।

पहले की परीक्षा में वसूली के लिए निकल जाते थे चाचा भतीजे

पुलिस भर्ती परीक्षा की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की भर्ती हुई है। यह सारी भर्तियां बिना भेदभाव के की गई हैं। जाति के नाम पर बात करने वाले लोग जब सत्ता में आते हैं तो परिवार की बात करते हैं।

2017 से पहले जब प्रदेश में पुलिस भर्ती होती थी तो चाचा भतीजा वसूली के लिए झोला लेकर निकल जाते थे। आज सबका साथ सबका विकास की बात को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। बेटी व्यापारी को सुरक्षा देने का काम हमारी सरकार कर रही है। आज उत्तर प्रदेश हाईवे और एक्सप्रेसवे विकास का आधार बन रहा है सुरक्षा में शहद लगाने वालों के लिए यमराज का टिकट रिजर्व करवा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा की विरासत के साथ-साथ विकास पर भी काम किया जा रहा है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से होकर गुजरता मुख्यमंत्री का काफिला।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे से होकर गुजरता मुख्यमंत्री का काफिला।

सरकार उठा रही है सुरक्षा की गारंटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ जिले में 2007 में शिवली में छात्र नेता अजीत राय की हत्या के मामले को भी उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किस तरह से वंदे मातरम को लेकर हत्या कर दी गई थी। पर आज कोई भी व्यक्ति दुस्साहस नहीं कर सकता। आज सुरक्षा की गारंटी उत्तर प्रदेश की सरकार उठा रही है।

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में काली साड़ी पहनी महिलाओं की नो एंट्री।

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में काली साड़ी पहनी महिलाओं की नो एंट्री।

काली साड़ी पहनी महिलाओं को नो एंट्री

आजमगढ़ जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी संख्या में ऐसी महिलाएं भी आई थी। जिन्होंने काले रंग की साड़ी पहनी थी। इसके साथ ही कुछ लड़के भी थे जिन्होंने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। उन्हें भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से दूर ही रखा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *