Woman arrested for arriving with fake appointment letter in constable recruitment | आरक्षी भर्ती में फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पहुंची महिला अरेस्ट: आगरा की महिला ने अमरोहा की महिला आरक्षी के दस्तावेज किए इस्तेमाल, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज – Saharanpur News



उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में चल रही आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के दौरान सहारनपुर पुलिस लाइन में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आगरा जिले की रहने वाली एक महिला फर्जी नियुक्ति पत्र के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंची, लेकिन दस्तावेजों की जांच मे

.

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अनुसार, आरक्षी ट्रेनिंग के लिए वर्तमान में छह जिलों के अभ्यर्थी सहारनपुर पुलिस लाइन में दस्तावेज सत्यापन के लिए आए हुए हैं। इसी दौरान आगरा जिले के करनपुरी, जैतपुर कलां की निवासी मीनाक्षी नाम की महिला एक अभ्यर्थी के रूप में दस्तावेज जांच के लिए पहुंची।

महिला ने अपने दस्तावेज अधिकारियों को सौंपे, लेकिन दस्तावेजों की बारीकी से जांच करने पर नियुक्ति पत्र संदिग्ध पाया गया। इस पर जब अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की, तो महिला ने खुद कबूल कर लिया कि उसने किसी अन्य महिला अभ्यर्थी का नियुक्ति पत्र एडिट कर उसमें अपना नाम डाल दिया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने अमरोहा जिले के नवापुरा गांव की रहने वाली मीनाक्षी पुत्री शिवराज नामक महिला अभ्यर्थी के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था। जब दस्तावेज मिलान किए गए तो अधिकारियों को ये जानकर हैरानी हुई कि दस्तावेजों में “मीनाक्षी” नाम की पांच महिला आरक्षी दर्ज हैं, जबकि एक अधिक थी। जिस कारण अधिकारियों को शक हो गया।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि वह पकड़ी जाएगी। उसने किसी की नियुक्ति पत्र को एडिट कर उसमें अपना नाम जोड़कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का प्रयास किया था।

सहारनपुर एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि महिला को दस्तावेजों की जांच के दौरान पकड़ा गया। उसके पास से मिला नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। महिला के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला ने ये फर्जीवाड़ा अकेले किया या इसमें कोई गिरोह शामिल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस फर्जीवाड़े के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *