Roads submerged due to 20 minutes of rain | 20 मिनट की बारिश से सड़कें जलमग्न: गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, स्मार्ट सिटी के दावे धराशायी – Firozabad News
अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

20 मिनट की बारिश से ही सड़कें जलमग्न हो गईं।
फिरोजाबाद में सोमवार दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। मात्र 20 मिनट की बारिश में शहर की प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं।
उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों को बारिश से राहत तो मिली। लेकिन जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण यह राहत मुसीबत में बदल गई। घंटाघर रोड, स्टेशन रोड, कोटला रोड और जलेसर रोड पर गंभीर जल भराव देखा गया।
पहले जलभराव की 3 तस्वीरें देखिए…



सफाई व्यवस्था पर सवाल स्थानीय दुकानदार हरीश कुमार ने कहा कि नगर निगम स्मार्ट सिटी की बात तो करता है। लेकिन अपने कार्यालय में ही पानी भर जाने से नहीं रोक पाया। दूसरे दुकानदार आयुष खुराना ने नालों की सफाई पर सवाल उठाए।
दो दिन से धूप से थे परेशान पिछले दो दिनों से तेज धूप के कारण लोग पहले से ही परेशान थे। बारिश के बाद सड़कों पर जल भराव से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम शहरवासियों के साथ धोखा कर रहा है।