The rich man threw the labourer with his car | रईसजादे ने कार से मजदूर को उड़ाया: मजदूर के मुंह से आया खून, हालत गम्भीर पुलिस ने कार जब्त की – Kanpur News


इसी कार ने मजदूर राम कुमार को मारी थी टक्कर

कानपुर के किदवई नगर चौराहा पर रईसजादे ने अपनी लग्जरी कार से एक मजदूर को उड़ा दिया। मजदूर घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गया। देर रात हुई इस घटना में पुलिस गश्त के लिए मौके पर मौजूद थी। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मजदूर को अस्पताल

.

किदवई नगर चौराहा के पास कई मजदूर सड़क पर ही सोते हैं। उसी में सोमवार देर रात रामकुमार नाम का मजदूर भी अन्य लोगों के साथ सो रहा था। इसी दौरान चौराहा पर आई लग्जरी कार जैगुआर सवार ने राम कुमार को उड़ा दिया। वो दूर जाकर गिरा

घटना के बाद मौके पर मौजूद कार

घटना के बाद मौके पर मौजूद कार

वहां पर पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस ने दौड़कर कार को अपने कब्जे में लिया। वहीं दरोगा आफताब घायल रामकुमार को ऑटो में लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां पर राम कुमार को एडमिट कराया गया। इसके बाद दरोगा वापस लौटा।

घायल को ऑटो में लेकर जाता दरोगा आफताब

घायल को ऑटो में लेकर जाता दरोगा आफताब

दरोगा के मुताबिक रामकुमार की हालत गम्भीर है। उसके मुंह से खून आ रहा था। डाक्टर उसका इलाज करने में लगे हैं। वो मजदूरी करता है। उसके परिवार का पता नहीं चल पाया है। उनके बारे में भी पता किया जा रहा है। उन्हें सूचित कर दिया जाएगा।

घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस

घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस

कार का इंश्योरेंस हो चुका है एक्सपायर

पुलिस की जांच में पता चला है कि लग्जरी कार का रजिस्ट्रेशन 25 जनवरी 2018 को हुआ था। इसका इंश्योरेंस 19 फरवरी 2025 को एक्सपायर हो चुका है। कार को एचडीएफसी से फाइनेंस कराया गया था। पुलिस के मुताबिक कार पनकी स्थित एक उद्योग के नाम पर पंजीकृत है। उनसे सम्पर्क किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *