Dowry harassment case in Sultanpur | सुलतानपुर में दहेज प्रताड़ना का मामला: पति समेत ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला, जेवर भी रख लिए, FIR दर्ज – Sultanpur News
सुलतानपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुलतानपुर के लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। रोली पाल ने बताया कि उनकी शादी 27 मई 2023 को प्रतापगढ़ जिले के सराय रजई मदाफरपुर निवासी बलराम पाल से हुई थी।
पीड़िता ने बताया कि शादी में उनके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। कुछ समय बाद उनके ससुर रामराज, पति, जेठ, जेठानी और देवर ने दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना शुरू कर दी।
रोली ने आगे बताया कि विरोध करने पर भी ससुराल वाले पैसों की मांग करते रहे। पैसे न देने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। करीब 7-8 महीने पहले उनके पति और परिवार वालों ने मिलकर उन्हें घर से निकाल दिया। साथ ही उनके सभी जेवर भी रख लिए। ससुराल वालों ने धमकी दी कि अगर वह वापस आई तो मार कर फेंक देंगे। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।