Police arrested the accused lover in Bahraich | बहराइच में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार: मुंह में कपड़ा ठूंसकर चाकू से की थी हत्या, पूछताछ में कबूला जुर्म – Bahraich News


अनुराग शर्मा | शिवपुर(बहराइच), बहराइच1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - Dainik Bhaskar

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजेश चौधरी निवासी निबिया हुसैन है।

घटना शुक्रवार की है।जहां मृतिका की लाश रायपुर गांव के बाहर भुसैला में मिली। शव खून से लथपथ था और मृतका के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मृतका की बेटी पूजा ने अपनी मां के प्रेमी राजेश पर शक जताया।

पुलिस जांच में पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी दिनभर मृतका से फोन पर बात कर रहा था। पूछताछ में राजेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पहले महिला को शराब पिलाई। फिर मोहम्मद ताहिर के भुसैला में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। शव को फसल अवशेष के नीचे छिपा दिया।

आरोपी ने बताया कि सीमा पिछले चार साल से अपने पति को छोड़कर उसके साथ रह रही थी। हाल ही में राजेश अपनी पत्नी के साथ रहने लगा था। यह बात सीमा को पसंद नहीं थी। इसलिए राजेश ने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रायपुर नहर पुलिया के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष जयदीप कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *