In Shamli, customers were poured boiling oil on asking for salad | शामली में सलाद मांगने पर ग्राहकों पर उड़ेला खौलता तेल: दो दोस्त बुरी तरह झुलसे, होटल मालिक के खिलाफ FIR दर्ज – Shamli News


शामली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शाहरुख और महबूब अस्पताल में भर्ती। - Dainik Bhaskar

शाहरुख और महबूब अस्पताल में भर्ती।

शामली जिले के कांधला कस्बे में एक होटल मालिक ने दो ग्राहकों पर खौलता तेल डाल दिया। मयूर तिराहे पर स्थित होटल में यह घटना हुई। शाहरुख और महबूब नाम के दो ग्राहक होटल में खाना खा रहे थे। उन्होंने खाने के साथ सलाद मांगी। इस मांग पर होटल मालिक इरफान को गुस्सा आ गया। उसने तुरंत खौलता तेल दोनों ग्राहकों पर डाल दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज।

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज।

दोनों ग्राहक बुरी तरह झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने घायलों को कांधला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। घायलों के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपी होटल मालिक इरफान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *