One tree in the name of mother campaign started | एक पेड़ मां के नाम अभियान की हुई शुरुआत: मथुरा में रोपे जाएंगे 38 लाख से ज्यादा पौधे,DM की पहल शस्त्र लाइसेंस आवेदन से पहले लगाएं 10 पेड़ – Mathura News


वृक्षारोपण अभियान की मथुरा में पौधा रोपित कर शुरुआत करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण

उत्तर प्रदेश में बुधवार से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत मथुरा में भी प्लांटेशन शुरू किया गया। यहां कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पेड़ लगाने की शुरुआत की गई। मथुरा में 38 लाख से ज्यादा

.

वेटरनरी यूनिवर्सिटी में हुआ कार्यक्रम

वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करने के लिए मथुरा के वेटरनरी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग लक्ष्मी नारायण चौधरी, एमएलसी योगेश नौहवार, ओम प्रकाश सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025 के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग एम पी अग्रवाल तथा जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासु) के परिसर में वृक्षारोपण किया।

वेटरनरी यूनिवर्सिटी परिसर में पौधा रोपित करते जन प्रतिनिधि

वेटरनरी यूनिवर्सिटी परिसर में पौधा रोपित करते जन प्रतिनिधि

37 लाख 81 हजार पौधा रोपित का मिला लक्ष्य

मथुरा में वृक्षारोपण अभियान के तहत 37 लाख 81 हजार पौधा रोपित करने का लक्ष्य मिला है। लेकिन अधिकारी इससे ज्यादा 38 लाख 65 वृक्ष लगा रहे हैं। वन विभाग यह अभियान 22 विभागों के साथ मिलकर चला रहा है। इसके अलावा NGO और विभिन्न संगठनों का भी सहयोग लिया गया है। पौधा रोपण के लिए जिले को 5 जोन और 10 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

मथुरा में 37 लाख 81 लाख पौधा रोपित करने का लक्ष्य मिला है

मथुरा में 37 लाख 81 लाख पौधा रोपित करने का लक्ष्य मिला है

20 लाख पौधे रोपेगा ग्राम विकास विभाग

पौधारोपण अभियान में 20 लाख पौधे ग्राम विकास विभाग रोपेगा। जबकि बाकी बचे पौधे अन्य विभाग और सामाजिक संस्था रोपित करेंगी। DFO रजनीकांत मित्तल ने बताया कि वन विभाग और उद्यान विभाग के पास 55 लाख पौधे हैं। इसके अलावा कई नर्सरी और सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग लिया गया है।

मथुरा में पौधा रोपण वन विभाग के साथ 22 विभाग मिलकर करेंगे

मथुरा में पौधा रोपण वन विभाग के साथ 22 विभाग मिलकर करेंगे

हर व्यक्ति लगाए मां के नाम एक पेड़

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाए। जैसे मां का ख्याल रखा जाता है उसी तरह पेड़ का रखें जिससे पेड़ आगे बढ़कर अलग अलग रूप में लाभ देता है। पौधारोपण के लिए सांसद हेमा मालिनी ने भी अपील करते हुए कहा था कि ब्रज को हरा भरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए अलख जगाएं और पौधारोपण करें।

DM ने कहा हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए

DM ने कहा हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा लगाए

DM ने चला रखी है मुहिम

ब्रज को हरा भरा रखने के लिए DM चंद्र प्रकाश सिंह ने एक पहल चला रखी है। जिसके तहत शस्त्र लाइसेंस का आवेदन करने या नवीनीकरण कराता है तो उसे पहले 10 पेड़ लगाने होंगे। DM ने बताया कि इसके लिए पेड़ लगाए और उन्हें जियो टैग कराकर लाए उसके बाद आवेदन देखा जाएगा। इसका असर यह हुआ कि एक लाख लोगों ने उस मुहिम के माध्यम से पेड़ लगाए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *