Case filed against the district president of women teachers union in Azamgarh | आजमगढ़ में महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पर मुकदमा: भाई बहन और भाभी पर भी आरोप, शिक्षिका ने मानहानि साइबर क्राइम SC ST का लगाया आरोप – Azamgarh News



आजमगढ़ में महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष सहित चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर गांव की निवासिनी सहायक अध्यापिका प्रज्ञा राय ने आजमगढ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष पर मानहानि, साइबर क्राइम, जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी ए

.

डीआईजी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्या, उनकी बहन स्वप्निल मौर्या, भाई अरुण मौर्या और भाभी कंचन मौर्या पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। प्रज्ञा राय ने डीआईजी को बताया कि वह अपराजिता संस्था की सचिव और उत्तर प्रदेशीय महिला शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष हैं। 2015 से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और उनकी छवि स्वच्छ व सम्मानित है।

उन्होंने कुशीनगर में मुसहर समुदाय के लिए शिक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया और कोरोना काल में हजारों लोगों की मदद की। आरोप लगाया कि शिखा मौर्या और उनके परिवार ने सुनियोजित तरीके से उनकी छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर झूठे आरोप लगाए। उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक सामग्री फैलाई गई। उन्हें जान से मारने, एससी-एसटी एक्ट में झूठा फंसाने और आत्महत्या के लिए उकसाने की धमकियां दी।

स्वप्निल मौर्या ने वीडियो बनाकर जातिसूचक टिप्पणियां कीं और कहा कि पंडित, बाभन, क्षत्रिय, भूमिहार मेरे तलवे चाटते हैं। इन कृत्यों से हमारी पारिवारिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा और वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए डीआईजी से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

डीआईजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

डीआईजी के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य, उनकी बहन स्वप्निल मौर्या, भाई अरुण मौर्या और भाभी कंचन मौर्या पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडेय ने कहा कि शिक्षिका प्रज्ञा राय द्वारा डीआईजी से इस मामले की शिकायत की गई थी। उनके निर्देश पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *