Hunger strike for 10 days in Nandini Gaushala land dispute | नंदिनी गौशाला भूमि विवाद में 10 दिन से भूख हड़ताल: दो साधुओं की हालत बिगड़ी, दवा लेने से इनकार; गौरक्षकों ने किया प्रदर्शन – Mathura News


राकेश पचौरी| मथुरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बलदेव की नंदिनी गौशाला में भूमि विवाद को लेकर दो साधुओं की भूख हड़ताल दसवें दिन भी जारी है। गौशाला के अध्यक्ष देवेश व्यास और उपाध्यक्ष सर्वेश व्यास की हालत गंभीर हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने दोनों का परीक्षण किया। दोनों ने दवाएं लेने से इनकार कर दिया है।

साधुओं की मांग है कि गौशाला की जमीन गायों के नाम की जाए। दोनों ने कहा है कि जब तक यह मांग पूरी नहीं होगी, आखिरी सांस तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। अभी तक किसी अधिकारी ने उनकी समस्या का संज्ञान नहीं लिया है।

भूमि दानदाता विनय अग्रवाल का कहना है कि गौशाला संचालन में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि भूमि गौशाला संचालन के लिए दान दी गई है और गौशाला का संचालन जारी रह सकता है।

साधुओं के समर्थन में विभिन्न स्थानों से आए गौरक्षकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की। प्रदर्शन में ब्रजवासी गौ सेवा संगठन के गौरक्षक पदाधिकारी विपिन ब्रजवासी, दर्शन सिंह, जिलाध्यक्ष जतिन सारस्वत और अन्य गौरक्षक मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *