Ganga water level rises due to monsoon rains in North India | उत्तर भारत में मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा: उन्नाव में चेतावनी बिंदु से 34 सेमी दूर पहुंचा पानी, तटीय इलाकों में जलभराव, दो दिन में जलस्तर ज्यादा बढ़ने के आसार – Unnao News


उन्नाव5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बांधों से हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी में उफान आया है। प्रशासन ने घाटों और तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

केन्द्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 110.200 मीटर था। मंगलवार सुबह 4 बजे यह बढ़कर 110.390 मीटर और शाम 6 बजे 110.630 मीटर हो गया। बुधवार सुबह जलस्तर 110.690 मीटर दर्ज किया गया। गुरुवार दोपहर एक बजे यह घटकर 110.660 मीटर रहा। विशेषज्ञों के अनुसार जलस्तर में उतार-चढ़ाव अस्थायी हो सकता है।

कानपुर बैराज पर बढ़ते जल दबाव के कारण दो दिन पहले 15 गेट खोले गए। इससे शुक्लागंज, बिचपुरी, गंगाघाट और आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति बन रही है। नदी किनारे की खुली रेत जलधारा में समा रही है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जल पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है।

कंट्रोल रूम और आपदा राहत दल अलर्ट पर हैं। लोगों से नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की गई है। तटीय गांवों के निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क करते हुए सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाएं और खेतों की लगातार निगरानी करते रहें। जलभराव की स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए संबंधित अधिकारियों के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *