People are fed up with false promises, results will be seen | झूठे वादों से ऊब चुकी है जनता, दिखेगा परिणाम: अलीगढ़ में कांग्रेस ने की जोनल समीक्षा, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने भाजपा पर साधे निशाने – Aligarh News
पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद व कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जनता भाजपा के झूठे वादों से ऊब चुकी है। सरकार ने जनता से जो भी वादे किए, वह खोखले साबित हुए। जिसे जनता भली भांति जानती है। अब इसका परिणाम आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा। यह बात अलीगढ़ में कांग्रेस के जोनल समीक्षा कार्यक्रम व कार्यशाल के दौरान कह
.
पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। जिसके चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस कमेटी के महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद समेत विभिन्न दिग्गज नेता अलीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रज प्रांत के पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और संगठन को मजबूत करने की नीतियां तैयार की।
भाजपा में सिर्फ मोदी और शाह की चलती है
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सिर्फ पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की ही चलती है। यही कारण है कि भाजपा अभी तक अपना प्रांतीय और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं खोज पाई है। जबकि यह गौरवमयी पद होता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2027 के चुनावों में पूरी ताकत से चुनाव लड़नें जा रही है और इसका परिणाम सभी को देखने को मिलेगा। कांग्रेस 400 सीटों का आंकड़ा लेकर चुनाव में उतरेगी। क्योंकि देश और प्रदेश की जनता भाजपा को अच्छी तरह से समझ चुकी है और इसका परिणाम उन्हें पंचायत चुनाव में ही देखने को मिल जाएगा।
बिहार के डीजीपी ने किसान को किया अपमानित
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिहार में भाजपा के शासन में अपराध लगातार बढ़ा है। वहां के डीजीपी ने बीते दिनों बयान दिया कि जून में किसान खाली रहते हैं, इसलिए अपराध बढ़ जाता है, जो कि किसान को अपमानित करने वाला बयान है। उनके इस बयान ने पूरे देश के किसान को अपमानित किया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा का संगठन अंदर से पूरी तरह से खोखला हो चुका है। कांग्रेस को अपने संगठन को मजबूत करना है। बूथ लेवल के कार्यकर्ता को भी जब सम्मान दिया जाएगा तो वह पूरे उत्साह के साथ काम करेगा। इसलिए सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यकर्ताओं का साथ लेकर चलना होगा। इस कार्यशाला में अलीगढ़ के साथ मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं, पीलीभीत, बरेली और फर्रुखाबाद समेत अन्य जिलों से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।