A thatched house caught fire due to a gas cylinder explosion | गैस सिलेंडर फटने से छप्पर नुमा मकान में आग: अम्बेडकरनगर में हादसा, गृहस्थी का सामान-राशन जलकर राख, प्रशासन से मदद की गुहार – Ambedkarnagar News
अम्बेडकरनगर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अम्बेडकरनगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जगदीशपुर कपिलेश्वरी पिपरी में देर रात गैस सिलेंडर फटने से जिलाजीत निषाद का छप्पर नुमा मकान जलकर राख हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था।
पीड़ित जिलाजीत निषाद ने बताया कि आग में उनके घर का राशन और गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। अब उनके परिवार के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।