In Jhansi, the only son did a love marriage…father committed suicide | झांसी में इकलौते बेटे ने की लव मैरिज…पिता का सुसाइड: परिवार खिलाफ था, 5 दिन पहले गर्लफ्रेंड को घर ले आया, सदमे में लगाई फांसी – Jhansi News
झांसी में इकलौते बेटे के लव मैरिज करने से दुखी होकर पिता ने सुसाइड कर लिया।
झांसी में इकलौते बेटे के लव मैरिज करने से दुखी होकर पिता ने सुसाइड कर लिया। रविवार को उनका शव खेत पर लगे पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। बेटा मोहल्ले की युवती से प्यार करता था। दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे, मगर 5 दिन पहले बेटा शादी कर गर्लफ्रे
.
ये सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर पाए और शनिवार रात को बिना बताए घर से निकल गए। रातभर परिजनों में तलाश किया, मगर सुराग नहीं लगा। जब आज सुबह परिजन खेत पर पहुंचे तो शव पेड़ पर लटका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला समथर कस्बे का है।
अब पूरा मामला विस्तार से पढ़ते हैं

मृतक दशरथ दोहरे की फाइल फोटो।
बीए सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है बेटा
मृतक का नाम दशरथ दोहरे (36) पुत्र अजुद्दी दोहरे था। वह समथर के अंबेडकर नगर का रहने वाला था। मृतक के मामरे भाई सुखनंदन ने बताया- दशरथ खेती किसानी करता था। उसका एक बेटा हरनाम और एक बेटी माया है। बेटा हरनाम पहाड़पुर के डिग्री कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर में पढ़ता है।
करीब 3 साल पहले हरनाम की मोहल्ले की शिवानी से दोस्ती हो गई। जो प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और पूरी जिदंगी साथ बिताने की ठान ली। दोनों ने घर पर शादी का प्रस्ताव रखा, मगर दशरथ इसके खिलाफ थे। लड़की का परिवार भी राजी नहीं था।
5 दिन पहले शादी कर ली
सुखनंदन ने आगे बताया- 5 दिन पहले हरनाम ने शिवानी से लव मैरिज कर ली और उसे लेकर घर आ गया। दशरथ कर्ज की वजह से पहले से ही परेशान थे, अब बेटे के इस कदम को वो बर्दाश्त नहीं कर पाए। वो गुमशुम रहने लगे। शनिवार रात करीब 8 बजे बिना बताए घर से निकल गाए। रात को घर नहीं आए तो परिजनों में तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा।
आज सुबह परिजन ढूंढ़ते हुए खेत पर पहुंचे तो पेड़ पर रस्सी के सहारे दशरथ लटके हुए थे। यह देख परिजन रोते चिल्लाने लगे। तब ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने छानबीन कर शव को कब्जे में ले लिया।
कर्ज की वजह से भी परेशान था
सुखनंदन ने आगे बताया कि दशरथ खेती किसानी करके ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके ऊपर करीब 5 लाख रुपए का कर्ज भी हो गया था। इस वजह से वो काफी परेशान करते थे। अभी तिल और मूंग की फसल बोई थी, लेकिन अत्याधिक बारिश की वजह से फसल को नुकसान पहुंचा था। इस वजह से भी दशरथ पहले से ही परेशान था। अब बेटे के खौफनाक कदम को वो बर्दाश्त नहीं कर पाए।