Waterlogging on roads due to rain in Sambhal | संभल में बारिश से सड़कों पर हुआ जलभराव: तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई, नगर पालिका के दावों की खुली पोल – Sambhal News
[ad_1]
सनी गुप्ता, संभल1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संभल में बुधवार को एक घंटे की बारिश ने शहर की व्यवस्था को प्रभावित किया। तापमान 4 डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। बाजार गंज से नखासा और सर्राफा बाजार की सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर पालिका परिषद ने बरसात से पहले नालों की सफाई कर जलभराव न होने का दावा किया था। लेकिन पहली ही बारिश में यह दावा खोखला साबित हुआ। स्थानीय दुकानदार विशाल कुमार के अनुसार यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।
तहसील गुन्नौर के ब्लॉक जुनावई क्षेत्र में 45 मिनट तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने 2 से 3 मिलीमीटर बारिश का अनुमान जताया है। बारिश से मंदिरों में पूजा-अर्चना की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। हालांकि लोगों को गर्मी से राहत मिली।
[ad_2]
Source link

