Robber bride arrested with lover in Jhansi | झांसी में लुटेरी दुल्हन प्रेमी के साथ गिरफ्तार: पति-जेठ को बेहोश कर गहने लूटे थे, एक महीने बाद सूरत में मौज-मस्ती करते मिले – Jhansi News
[ad_1]
झांसी में रीना और उसका प्रेमी रिंकू अब पुलिस गिरफ्त में हैं।
झांसी में लुटेरी दुल्हन की खौफनाक कहानी सामने आई है। शादी के बाद उसने पति और जेठ को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। दोनों के अचेत होने पर वो घर से सारे गहने समेटकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। ससुर ने थाने में शिकायत की तो मायके वाले भी पहुंच गए
.
ससुराल वालों पर हत्या कर लाश को छुपाने का आरोप लगाते हुए शिकायतें की। यह केस पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया। एक माह बाद दुल्हन की लोकेशन सूरत मिली। वहां दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मौज मस्ती करते हुए पकड़ी गई। बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनसे लूटे हुए 3 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं।
लुटेरी दुल्हन की कहानी विस्तार से पढ़ते हैं

पुलिस ने रीना और उसके प्रेमी रिंकू को गिरफ्तार कर लूटे हुए गहने बरामद कर लिए हैं।
3 माह पहले हुई थी शादी
कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी नवल किशोर ने पुलिस को बताया था- मेरे दो बेटे बालचंद्र और यशवंत है। मैंने 3 माह पहले छोटे बेटे यशवंत की शादी पूंछ के अमरौख गांव निवासी रीना से की थी। एक जून को मैं अपनी पत्नी के साथ शादी में गया था।
घर पर यशवंत, बहू और बड़ा बेटा था। बहू ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर पति और जेठ को खिला दिया। बेहोश होने पर घर में रखे सोने चांदी के सारे गहने और 50 हजार रुपए कैश लूटकर अपने प्रेमी रिंकू के साथ भाग गई।
शिकायतों से उलझ गई थी पुलिस
नवल किशोर की शिकायत पर पुलिस जांच को आगे बढ़ाती, उससे पहले ही रीना के मायके वाले कोतवाली थाने पहुंच गए। ससुराल वालों पर रीना की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दे दी। इससे पुलिस उलझ गई। अफसरों के आदेश पर पहले रीना की गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस रीना की तलाश में जुट गई।
मगर उसका फोन लगातार बंद जा रहा था। इससे पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। तभी पुलिस को एक सुराग मिला। पता चला कि रीना अपने प्रेमी रिंकू के साथ सूरत में मौज मस्ती कर रही है। बुधवार को झांसी आए तो पुलिस तक खबर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 3 लाख के गहने बरामद कर लिए।
5 साल से दोनों में अफेयर था
अरोपी रिंकू और रीना दोनों ही पूंछ के अमरोख गांव के रहने वाले हैं। 5 सालों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पहले रीना ने शादी का विरोध किया लेकिन परिवार वालों के जोर देने पर वह यशवंत से शादी करने को राजी हो गई। शादी के बाद भी उन दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। तब दोनों ने मिलकर लूट की साजिश बनाई और वारदात करके भाग गए।
प्रेमी के भाई की चूक से मिला सुराग
बहू रीना अपने प्रेमी रिंकू के साथ झांसी से दूर गुजरात के सूरत में जाकर रहने लगी। पुलिस से दोनों ने बचने के लिए अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए थे, मगर रीना ने अपना फोन रिंकू के भाई को दे दिया था। पाल कॉलोनी में रहने वाला रिंकू के भाई ने कुछ दिनों पहले मोबाइल फोन ऑन किया। उसी दौरान पुलिस को सुराग मिल गया।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया खुलासा
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शादी के 3 महीने बाद दुल्हन अपने पति और जेठ को नशीला पदार्थ देकर घर से ज्वैलरी और पैसा लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। इस संबंध में मायके और ससुराल वाले एक-दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दे रहे थे।
मायके वाले आरोप लगा रहे थे कि ससुराल वालों ने रीना को मारकर फेंक दिया है। वहीं, ससुराल वालों का आरोप था कि महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। रीना की गुमशुदगी दर्ज करते हुए दोनों आरोपों की जांच की जा रही थी। जांच के बाद इनकी लोकेशन सूरत मिली। इसके बाद उन्हें पकड़ा गया।
जिस दिन इस महिला को भागना था। उस दिन अपने प्रेमी को भी बुला लिया था। उस दिन इसके सास-ससुर किसी शादी में गए हुए थे तभी घटना को अंजाम दिया।
[ad_2]
Source link

