Kanpur temperature dropped by two more degrees | कानपुर का पारा गिरा दो डिग्री और गिरा: अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज हुआ, आज भी बूंदा-बांदी के आसार – Kanpur News



कानपुर में शनिवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं। शुक्रवार को जहा 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं, रविवार को 33.4 डिग्री सेल्सियम तापमान दर्ज किया गया।

.

शनिवार को शहर में 19.8 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई हैं। रविवार को भी सुबह से आसमान पर काले बादल छाए हैं। हल्की फूल्की बौछार कही-कही पर हुई है।

आज भी बारिश के आसार

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दो दिन के अंदर तापमान लगभग दो डिग्री के आसपास नीचे आया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम आद्रता 92 प्रतिशत और न्यूनतम तापमान 62 प्रतिशत दर्ज किया गया है। हवा की औसत गति 4.2 किमी/घंटा की रफ्तार से दक्षिण से पूर्व की ओर से चली हैं।

30 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

प्रो. पांडेय ने बताया कि आगामी 4 दिनों मे हल्के बादल रहने के कारण 27 से 30 जुलाई के मध्य तेज हवाओं, गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा रहने की संभावना है। आसमान पर बादलों का आवाजाही बनी रहेगी। उमस भी लोगों को काफी परेशान करेगी।

इन जगहों पर भारी बारिश

प्रो. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्से, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है। लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। बिहार, सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की वर्षा हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *