Married woman commits suicide in Jaunpur | जौनपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या: पंखे से लटकता मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच – Dobhi(Jaunpur) News
[ad_1]
आनंद कुमार | डोभी (जौनपुर ), जौनपुर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मृतक महिला की फाइल फोटो।
जौनपुर के डोभी थाना क्षेत्र के चितकों मड़ाण गांव में एक घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय विवाहिता रीता राजभर ने सोमवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना तब प्रकाश में आई जब सुबह रीता की बड़ी जेठानी उसे उठाने के लिए कमरे में गई। जेठानी ने रीता को पंखे से लटका हुआ देखा। इससे घर में खलबली मच गई। उन्होंने तुरंत अपने पति दिनेश राजभर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया।
मृतका के पति गनेश राजभर मुंबई में काम करते हैं। घटना के समय वह वहीं थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अब पुलिस जांच में जुट गई है।
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
चंदवक थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link

