1 crore 60 lakh approved for the development of Azamgarh | आजमगढ़ के विकास के लिए एक करोड़ 60 लाख स्वीकृत: शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की 18 परियोजनाओं पर होगा विकास काम – Azamgarh News
आजमगढ़ के विकास के लिए एक करोड़ 60 लाख रुपए शासन से स्वीकृत।
आजमगढ़ जिले के डीएम रविन्द्र कुमार ने शासन द्वारा जनपद आजमगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के क्रिटिकल गैप्स की पूर्ति हेतु एक करोड़ 60 लाख और 40 लाख से पूँजीगत विकास कार्यों हेतु धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है
.
जनपद आजमगढ़ के केजीबीवी तरवां में सड़क से विद्यालय में प्रवेश हेतु इन्टरलाकिंग कार्य और पानी निकास हेतु नाली का निर्माण कार्य हेतु 880000, जनपद आजमगढ़ के केजीबीवी पल्हनी में पटिया सहित नाली निर्माण कार्य हेतु 408000 स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही केजीबीवी महराजगंज में नाली निर्माण कार्य 596000, जनपद आजमगढ़ के केजीबीवी जहानागंज मुख्य गेट से विद्यालय तक इण्टरलाकिंग कार्य, पानी निकासी हेतु पटिया सहित नाली निर्माण कार्य हेतु 470000 स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही लालगंज मोहम्मदपुर रानी की सराय सठियाव कोयलसा जीयनपुर के लिए भी पैसे स्वीकृत किए गए।
50% कार्य पूरे होने के बाद किया जाएगा भौतिक सत्यापन
डीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की एक परियोजना हेतु अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, आजमगढ़ को कुल आकलित लागत 111.46 लाख (रूपये एक करोड़ ग्यारह लाख छियालीस हजार की एकमुश्त धनराशि क्रिटिकल गैप्स विकास योजनान्तर्गत इस प्रतिबन्ध एवं शर्तों के साथ स्वीकृति प्रदान की जाती है। इसके तहत 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने के उपरान्त कार्य की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के साथ उपभोग प्रमाण पत्र, उपयोगिता प्रमाण पत्र, कराये गये कार्य के गुणवत्तापूर्ण होने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच आख्या, माप पुस्तिका की छाया प्रति तथा कार्य स्थल के कलर्ड फोटोग्राफ्स के साथ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने के पश्चात जिलाधिकारी के अनुमोदनोपरान्त ही अवशेष 50 प्रतिशत धनराशि का उपभोग किया जायेगा।