Started with Ganesh Vandana dance | गणेश वंदना नृत्य से शुरुआत हुई: वैष्णवी डांस इंस्टीट्यूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज का पर्व – Lucknow News
लखनऊ3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वैष्णवी डांस इंस्टीट्यूट में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना नृत्य से हुई। इस नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद गौरी सांवरिया उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में तीज पर्व की थीम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रील प्रतियोगिता में रीता श्रीवास्तव और रेखा ने शानदार प्रदर्शन कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका निगम ने अपनी कला के दम पर विजेता का खिताब हासिल किया।

वैष्णवी डांस इंस्टीट्यूट में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक किया
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण ‘तीज क्वीन प्रतियोगिता’ रहा।मित्रता दिवस पर आधारित प्रतियोगिता में श्रद्धा श्रीवास्तव और शर्मिला ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों और आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। इस प्रतियोगिता में श्रद्धा श्रीवास्तव को ‘तीज क्वीन’ का ताज पहनाया गया। रेखा को फर्स्ट रनर अप और वर्तिका को सेकेंड रनर अप घोषित किया गया।
तीज सनातन संस्कृति की पहचान
इंस्टीट्यूट की निदेशिका नेहा वर्मा ने बताया कि उनके संस्थान में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि तीज केवल पर्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की पहचान है। इसे वे हर वर्ष पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ हुआ।