Corruption case in Hathras Nagar Palika | हाथरस नगर पालिका में भ्रष्टाचार का मामला: सभासदों ने सीवेज फार्म की अवैध फसल और नीलामी प्रक्रिया पर जिलाधिकारी से की शिकायत – Hathras News
[ad_1]
हाथरस6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हाथरस नगर पालिका के सभासद सुनील पंडित और मनीष अग्रवाल ने जिलाधिकारी के समक्ष भ्रष्टाचार का मामला उठाया है। उन्होंने नगर पालिका की कृषि योग्य भूमि सीवेज फार्म की फसली वर्ष 2025-26 के लिए त्रुटिपूर्ण विज्ञापन और नीलामी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है।
सभासदों ने 30 जून को एक शिकायती पत्र प्रस्तुत किया था। इसमें सीवेज फार्म की दोषपूर्ण नीलामी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई थी। साथ ही फार्म पर अवैध रूप से उगाई गई मक्का की फसल को जब्त करने और इसमें शामिल जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई थी।
शिकायत के बाद नगर पालिका प्रशासन ने खुली बोली प्रक्रिया पर तो रोक लगा दी। लेकिन फार्म पर खड़ी मक्का की अवैध फसल को जब्त करने की उचित कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि फार्म पर कितने क्षेत्र में कितनी मूल्य की अवैध फसल खड़ी है। इसके बजाय, नगर पालिका ने अवैध मक्का फसल की खुली नीलामी का विज्ञापन प्रकाशित कर दिया। हालांकि, यह नीलामी प्रक्रिया अभी तक संपन्न नहीं हुई है।
भ्रष्टाचारियों की पहचान छिपाकर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि नीलामी क्यों नहीं हुई और अब कब होगी। सभासदों का कहना है कि नीलामी से पहले अवैध फसल उगाने में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। उनका आरोप है कि इस मामले में भ्रष्टाचार तो उजागर हो रहा है, लेकिन भ्रष्टाचारियों की पहचान छिपाकर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।
सभासदों ने चिंता जताई है कि पालिका प्रशासन के इस रवैये से सीवेज फार्म की वार्षिक कृषि योग्य नीलामी में हो रहे नुकसान की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। यह मामला नगर पालिका की आर्थिक हानि से जुड़ा हुआ है।
[ad_2]
Source link

