14 years of exile of Sambhal district headquarters ends | संभल जिला मुख्यालय का 14 साल का बनवास खत्म: सीएम योगी कल करेंगे स्थाई जिला मुख्यालय का शिलान्यास, 2011 में मायावती ने बनाया था जिला – Sambhal News

[ad_1]

सनी गुप्ता, संभल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अगस्त को संभल के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे स्थाई जिला मुख्यालय का शिलान्यास करेंगे। जनपद बनने के 14 साल बाद संभल को अपना स्थाई जिला मुख्यालय मिलने जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 28 सितंबर 2011 को इसे भीमनगर जिला बनाया था। बाद में सपा सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिले का नाम बदलकर संभल कर दिया था। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

स्थानीय लोग इस घटना की तुलना भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के बनवास से कर रहे हैं, जिसके बाद वे अयोध्या लौटे थे। इसी तरह संभल का 14 साल का इंतजार भी अब खत्म होने जा रहा है।

  • 28 सितंबर 2011 बदायूं की गुन्नौर और मुरादाबाद की चंदौसी व संभल तहसील मिलकर जनपद भीम नगर का सृजन।
  • 23 जुलाई 2012 को तत्कालीन अखिलेश सरकार ने भीम नगर का नाम बदलकर पहले बहजोई फिर संभल रखा।
  • 23 जुलाई 2012 को बहजोई गुन्नौर और चंदौसी में जिले के नाम को बदलने को लेकर संघर्ष हुआ जिसमें काफी तोड़फोड़ हुई।
  • 23 जनवरी 2016 को सपा सरकार ने जिला मुख्यालय पंवासा में घोषित किया।
  • 5 सितंबर 2017 को शासन ने जिला एवं सत्र न्यायालय चंदौसी में घोषित किया।
  • 6 फरवरी 2018 को जिले में जिला न्यायाधीश की नियुक्ति की गई।
  • 31 मार्च 2018 को योगी सरकार ने जिला मुख्यालय बहजोई में घोषित किया।
  • 12 फरवरी 2021 को बहजोई के आनंदपुर में पुलिस लाइंस की भूमि खरीद शुरू हुई।
  • 24 दिसंबर 2021 को सीएम योगी ने जिले की पीएसी की स्थापना की घोषणा की।
  • 4 जनवरी 2022 को जिले में बहजोई और असमोली दो पुलिस के सर्कल बनाए गए।
  • 63 करोड़ की धनराशि से 61 हेक्टेयर भूमि पुलिस लाइंस के लिए खरीदी गई।
  • ​​​​​​​योगी सरकार ने 288 करोड रुपए पुलिस लाइन के निर्माण के लिए जारी किए।
  • 10 जुलाई 2023 को याचिका कर्ता नरेश शुक्ला ने हाई कोर्ट से जिला मुख्यालय संबंधी याचिका वापस ली।
  • 31 दिसंबर 2023 से जिला मुख्यालय की भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू हुई।
  • 28 फरवरी 2024 को सीएम योगी ने पुलिस लाइन निर्माण के लिए शिलान्यास किया।
  • 24 नवंबर 2024 को संभल में हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद की सर्वे के दौरान हिंसा भड़की।
  • 15 फरवरी 2025 को जिला मुख्यालय संभाल ले जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हुई।
  • 17 फरवरी से जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अनशन शुरू किया।
  • आठ जून को कलेक्ट्रेट निर्माण के लिए ई निविदा की सूचना प्रकाशित हुई।
  • नौ जून 2025 को कलेक्ट्रेट निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 13.84 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *