Uttar Pradesh Weather Alert IMD Rain Lucknow Kanpur Varanasi | यूपी में आज 43 बारिश का अलर्ट: 10 सेकेंड में मकान गंगा में समाया, लखीमपुर में घर खुद तोड़ रहे लोग – Varanasi News

[ad_1]

यूपी में बारिश का दौर जारी है। गुरुवार को 17 जिलों में भारी बारिश और 26 जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुल मिलाकर 43 जिलों में बादल और बारिश का अलर्ट है।

.

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज, वाराणसी समेत 24 जिलों के 1,245 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बारिश के चलते अब तक 360 मकान ढह चुके हैं। लखनऊ में बुधवार दोपहर अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई।

बलिया में एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने बिहार से नाव पर आया। शादी की तारीख पहले से तय थी। बाढ़ आने के बाद शादी टालना मुश्किल था। दूल्हा बिना बैंड-बाजे के था।

फर्रुखाबाद के पंखियन गांव में गंगा नदी में एक मकान 10 सेकेंड में समा गया। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी उफान पर है। करसौर गांव में कटान शुरू हो गया है। नदी में घर बह न जाएं, इसलिए लोग खुद ही उन्हें तोड़ रहे हैं। अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से 2 सेमी ऊपर पहुंच गया है। 48 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

चंदौली में गंगा नदी उफान पर है। दिया गांव बाढ़ की चपेट में है। यहां की सड़क पर पानी बह रहा है। मंगलवार को सड़क पार करते वक्त एक व्यक्ति फंस गया। उसके मुताबिक, अचानक गंगा की लहरें आ गईं। वह बचने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया। करीब आधे घंटे तक लटका रहा। PAC के जवानों ने मोटरबोट से उसका रेस्क्यू किया।

वाराणसी में 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 3 सेमी घटा है। हालांकि, अभी भी गंगा डेंजर लेवल से 94 सेमी ऊपर बह रही है। बुधवार सुबह 6 बजे जलस्तर 72.20 मीटर रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को मिर्जापुर के चुनार से गंगा के तेज बहाव में 5 टन का पीपा पुल टूट गया, जो बहते हुए देर रात वाराणसी पहुंच गया।

प्रयागराज में गंगा और यमुना खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर बह रही हैं। यहां कई इलाकों में 3 फीट तक पानी भर गया है। प्रदेश का सबसे बड़ा बांध रिहंद ओवरफ्लो हो गया है। 7 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले 36 घंटे में बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में 16 लोगों की मौत हुई है।

तस्वीरें देखिए-

झांसी का सुकवा ढुकवा बांध बारिश से लबालब भर गया है।

झांसी का सुकवा ढुकवा बांध बारिश से लबालब भर गया है।

प्रयागराज में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदी किनारे बसे मकान एक मंजिल तक डूबे हुए हैं।

प्रयागराज में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नदी किनारे बसे मकान एक मंजिल तक डूबे हुए हैं।

लखनऊ में बारिश से बचने के लिए रिक्शेवाले ने कुछ इस तरह से जुगाड़ निकाला।

लखनऊ में बारिश से बचने के लिए रिक्शेवाले ने कुछ इस तरह से जुगाड़ निकाला।

चंदौली में एक युवक ने आधे घंटे तक खंभे में लटककर जान बचाई।

चंदौली में एक युवक ने आधे घंटे तक खंभे में लटककर जान बचाई।

मिर्जापुर में एक किसान गंगा नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे निकाला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिर्जापुर में एक किसान गंगा नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे निकाला। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा-

QuoteImage

पश्चिमी विक्षोभ की पछुआ हवा से हो रही प्रतिक्रिया के बाद बनी परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश जारी है। आगामी 24 घंटे तक बिना किसी विशेष परिवर्तन के ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

QuoteImage

UP में 24 घंटे में 255% ज्यादा बारिश हुई मंगलवार शाम तक की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में 70 जिलों में औसतन 22.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह 6.4 मिमी सामान्य बारिश से 255% अधिक है। वहीं, 1 जून से 5 अगस्त तक की बात करें तो UP में 424.4 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के अनुमान 394.1 मिमी से 8% अधिक है।

11 मंत्रियों की टीम कर रही है निगरानी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के जिलों में कई गावों में पानी भरा है। यदि कहा जाए कि बाढ़ से तबाही मची है तो गलत नहीं होगा। लगभग सूखा रहने वाले बुंदेलखंड के जिलों में भी इस बार बाढ़ है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत बचाव के लिए निर्देशित किया है। साथ ही 11 मंत्रियों की टीम भी 12 जिलों में बाढ़ निगरानी के लिए डटी हुई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *