Will be honored on World Disabled Day | विश्व दिव्यांग दिवस पर मिलेगा सम्मान: दिव्यांगता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, 2 दिन में करें आवेदन – Ballia News

[ad_1]

पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलियाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बलिया के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन कुमार ने जानकारी दी है कि हर साल 3 दिसंबर को “विश्व दिव्यांग दिवस” पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाते हैं।

इसके लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अनुसार 12 विभिन्न श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इन श्रेणियों में पात्रता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपने आवेदन पत्र और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बलिया के कार्यालय में 2 दिन के भीतर जमा कर सकते हैं।

पुरस्कार की श्रेणियों में दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी, दिव्यांगजन के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और संस्था शामिल हैं।

इसके अलावा प्रेरणास्रोत, दिव्यांगजन के जीवन सुधार के लिए सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए भी पुरस्कार दिए जाते हैं।

सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्ति एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी और दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए भी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *