In Balrampur, money was recovered from a laborer by falsely accusing him of molestation | बलरामपुर में छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर मजदूर से वसूली: पुलिस ने चौथे आरोपी तौसीव को किया गिरफ्तार, एक फरार – Balrampur News
[ad_1]
बलरामपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

बलरामपुर के थाना महराजगंज तराई क्षेत्र में एक मजदूर से छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर धन वसूली के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी तौसीव को कौवापुर के पास से पकड़ा गया।
मामला 2 जुलाई का है जब कुशीनगर जनपद के निवासी राजन राजभर ग्राम पूरे बक्श धोकरा में राजगीरी का काम कर रहे थे। वह शौच के लिए गांव के बाहर गए थे। तभी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। मशीउल्ला, तौसीव, सुहेल, अनस और रिजवान नामक युवकों ने राजन पर एक लड़की से छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया। उन्होंने राजन को बंधक बना लिया और 2.5 लाख रुपए की मांग की।
पीड़ित ने डर के मारे अपने भाई का मोबाइल नंबर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के भाई से पहले 40 हजार रुपए ऑनलाइन मंगवाए। फिर शेष दो लाख की मांग करने लगे। किसी तरह जान बचाकर राजन थाने पहुंचे और पूरी घटना की सूचना दी। इस पर थाना महराजगंज तराई में मामला दर्ज किया गया।
झूठे केस में फंसाकर पैसा ऐंठने की योजना
पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों- मशीउल्ला, सुहेल और अनस- को 4 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब चौथे आरोपी तौसीव की गिरफ्तारी के साथ पुलिस की नजर रिजवान पर है जो अभी भी फरार है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि पीड़ित मजदूर बाहरी व्यक्ति है। उन्होंने उसे झूठे केस में फंसाकर पैसा ऐंठने की योजना बनाई थी। उन्हें लगा कि मामला उजागर नहीं होगा और आसानी से मोटी रकम मिल जाएगी। योजना के अनुसार पीड़ित को धमकाकर नाले के किनारे बंधक बनाया गया था। वहीं से पैसे की मांग की गई थी।
थाना प्रभारी महराजगंज तराई ने बताया कि फरार चल रहे अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
[ad_2]
Source link

