40 students of Saharanpur Hillary Clinton Nursing School selected | सहारनपुर हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के 40 छात्रों का चयन: दिल्ली के इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में नौकरी मिलने से खुशी का माहौल – Saharanpur News


तारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के 40 छात्र-छात्राओं का नई दिल्ली के इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

गुरुवार को विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन की इकाई रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की संस्था हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में नई दिल्ली के इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर से पारूल, निदिन, ज्योति, दीपा आदि सदस्य पहुंचे। संस्थान की प्रेजीडेंट श्रीमती राजकमल सक्सैना और प्रधानाचार्य डॉ. सनीश वीएम ने उनका स्वागत किया।

इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के टीम सदस्यों ने जीएनएम तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। इस प्रक्रिया में 40 छात्र-छात्राओं का सेवायोजन के लिए चयन किया गया।

विनोद गुप्ता चैरिटेबल फाउंडेशन के संस्थापक विनोद गुप्ता ने छात्रों के रोजगार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को सफलता का संदेश भेजा।

चेयरमैन ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया संस्थान के चेयरमैन आशुतोष दयाल शर्मा ने भी छात्रों को बधाई संदेश भेजकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने छात्रों को स्वावलंबी बनने के लिए मार्गदर्शन दिया।

फाउंडेशन की बोर्ड सदस्या तनया शर्मा ने इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर की टीम को भेजकर छात्रों को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।

फाउंडेशन के पूर्व चेयरमैन बीके गोस्वामी और बोर्ड सदस्य पीके अग्रवाल, विनोद शोबति, डीके गुप्ता, आरपी अग्रवाल, राजीव जोशी ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान की प्रेजीडेंट राजकमल सक्सैना ने साक्षात्कार के लिए स्कूल में पहुंची टीम को धन्यवाद दिया। उन्होंने संस्थान के प्रधानाचार्य सनीश वीएम, स्टाफ और सभी चयनित छात्र-छात्राओं को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *