It is cloudy in Lucknow since morning | लखनऊ में सुबह से बादल छाए: दिन में हल्की बारिश की संभावना, उमसभरी गर्मी करेगी परेशान – Lucknow News



लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी सुबह से चल रही। धूप-छांव के बीच उमस की संभावना है। मौसम विभाग ने दिन में एक से दो बार हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, उमसभरी गर्मी का अहसास रहेगा। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम

.

शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। दिन का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। दिन में उमस भरी गर्मी का दौर बना रहा। हल्की बौछार भी लखनऊ के कई इलाकों में हुई, लेकिन तेज बारिश नहीं हुई।

मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले 13 अगस्त तक लखनऊ में लगातार बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान मध्यम से भारी बारिश होगी। मानसून में 1 जून से अभी तक कुल 392.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 373.4 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 5 मिलीमीटर अधिक है।

पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लखनऊ में 11.8 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 3.3 मिलीमीटर है। इस दौरान सामान्य से 257 फीसदी अधिक बरसात हुई। एक हफ्ते की बारिश थमने के बाद शनिवार रात उमसभरी गर्मी का अहसास हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *