10th class student drowned in river in Jhansi | झांसी में नदी में डूबे 10वीं के छात्र की मौत: रपटे पर नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया, ढूंढ़ने उतरे 200 ग्रामीण – Jhansi News



झांसी में नदी में छात्र को ढूंढ़ने के लिए 200 ग्रामीण नदी में उतर गए।

झांसी में नदी में डूबने से 10वीं कक्षा के छात्र की मौत हाे गई। वह नदी पर बने रपटे पर नहाने गया था। बारिश की वजह से पानी का बहाव बढ़ गया था। नहाते वक्त पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गया। उसे ढूंढ़ने के लिए करीब 200 ग्रामीण नदी में उतर गए।

.

गोताखोंरों ने 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छात्र के शव को बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के धायपुरा गांव का है।

लहचूरा गांव से बुलाए गए गोताखोर

मृतक का नाम नैतिक गुप्ता (18) पुत्र अखिलेश गुप्ता था।। वह लहचूरा के धायपुरा गांव का रहने वाला था। वह गुरुवार को गांव के पास कुरार नदी पर बने रपटे पर नहाने गया था। नहाते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसकी बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

ग्रामीणों ने उसे तलाशा। मगर सफलता नहीं मिली। तब लहचूरा गांव से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखारों की मदद से छात्र की तलाश शुरू की गई। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पानी में उसका शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

नैतिक के नदी में डूबने की खबर पाकर पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। करीब 200 लोग उसको ढूंढ़ने के लिए पानी में उतर गए। जब नैतिक का शव मिला तो माहौल गमगीन हो गया। नैतिक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। नैतिक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई में काफी होशियार था। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। गांव का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *