An army jawan was tied to a pole and beaten in Meerut | मेरठ में आर्मी के जवान को खंभे से बांधकर पीटा: भूनी टोल प्लाजा पर फौजी को पीटने का वीडियो वायरल, श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात – Meerut News



मेरठ के सरुरपुर थाना क्षेत्र के भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को टोल प्लाजा के बाहर बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। लगभग

.

टोल टैक्स न देने पर हंगामा

घटना रविवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। जब कपिल उम्र 26 साल पुत्र कृष्णपाल जो गोटका गांव सरुरपुर थाना क्षेत्र मेरठ का रहने वाला है। कपिल अपने एक साथी के साथ कार से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जैसे ही कार मेरठ करनात हाईवे पर भूनी टोल सरुरपुर थाना इलाके पर पहुंची तो वहां टोल स्टाफ ने कपिल से टोल मांगा। कपिल ने अपना आर्मी का कार्ड दिखाते हुए अपना परिचय दिया। उसने कहा कि वो सेना का जवान है और लोकल का रहने वाला है।

सेना के जवान ने कार्ड दिखाया फौजी कपिल का आरोप है कि उसने टोल स्टाफ से कहा कि उसकी दिल्ली से फ्लाइट है। उसे अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी है। उसे जाने दें। लेकिन टोल स्टाफ ने दोबारा उससे टोल मांगा। इसी बात पर कपिल और टोल स्टाफ में कहासुनी हुई। टोल प्लाजा पर तैनात सिक्योरिटी इंचार्ज बिट्‌टू उम्र 32 वर्ष जो छुर गांव सरधना थाना का रहने वाला है वो भी मौके पर आ गया।

टोल स्टाफ ने फौजी को खंभे से बांधकर पीटा इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज बिट्‌टू और फौजी कपिल के बीच कहासुनी हो गई। इससे कपिल की नाक पर चोट लग गई। वहीं बिट्‌टू और टोल का दूसरा स्टाफ अमित जो बागपत का रहने वाला है दोनों के सिर में चोट लगी दोनों घायल हो गए। घायल टोल कर्मचारियों को तुरंत सरुरपुर सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था जवान

वहीं घायल फौजी कपिल ने भी अपने साथ हुई मारपीट की सूचना अपने घरवालों को फोन करके दी। थोड़ी देर बाद 10-15 लोग टोल प्लाजा पर पहुंच गए। इसमें मैनापूठी गांव निवासी विश्व हिंदू परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अभिषेक चौहान भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और अभिषेक चौहान ने मिलकर टोल पर हंगामा कर दिया। कहा कि टोल प्लाजा के जिस स्टाफ ने भारतीय सेना के जवान से मारपीट की है उस स्टाफ को हटाया जाए।

दोनों ही पक्ष थाने पहुंचकर दे रहे शिकायत

सूचना पर सरधना थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वालों को शांत कराया। अभिषेक चौहान ने भूनी टोल प्लाजा के मैनेजर शंकर लाल शर्मा से कहा कि मारपीट करने वाले स्टाफ को टोल से हटाया जाए। इसके बाद मैनेजर ने एनएचएआई के अफसरों से फोन पर बात की। रात लगभग साढ़े नौ बजे तक टोल पर हंगामा चलता रहा। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराकर लोगों को वापस भेजा।

ग्रामीणों ने कहा आरोपी टोल स्टाफ को हटाया जाए वहीं फौजी कपिल और टोल प्लाजा स्टाफ दोनों ही पक्षों ने सरुरपुर थाना पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। फौजी पक्ष का आरोप है कि टोल प्लाजा के स्टाफ ने आर्मी के जवान को बुरी तरह पीटा उसका सिर फोड़ दिया। उस पर लाठी, डंडों से हमला किया है। जो लोग फौजी को बचाने पहुंचे उन्हें भी पीटा है। इसलिए टोल कार्यरत ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त कर उसे हटाया जाए।

श्रीनगर में तैनात है कपिल कपिल सेना में सिपाही है। पिछले एक महीने से छुट्‌टी पर मेरठ अपने घर आया था। रविवार को उसकी छुट्‌टी खत्म हुई थी। कपिल को दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करना है। इसलिए वो रविवार को अपने चाचा के लड़के शिवम उम्र 25 साल पुत्र देवेंद्र के साथ दिल्ली जा रहा था। कपिल ने बताया कि उसकी पोस्टिंग श्रीनगर में है। दिल्ली से सुबह 5 बजे उसकी श्रीनगर की फ्लाइट है। लेकिन रास्ते में भूनी टोल पर उसके साथ मारपीट की गई। उसका कार्ड छीन लिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि एक व्यक्ति के साथ टोल प्लाजा के निकट मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *