Accused of raping a minor arrested from Siddharthnagar | सिद्धार्थनगर से नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: बिहार के पश्चिमी चम्पारण का रहने वाला है युवक, भेजा जेल – Siddharthnagar News


रोहित सिंह | सिद्धार्थनगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिद्धार्थनगर में कपिलवस्तु पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिबली उर्फ साहेब जान बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के मटियरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान की निगरानी में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को पकड़ा।

आरोपी ने कपिलवस्तु क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस को शुक्रवार को पुख्ता सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि जनपद में मासूमों के खिलाफ अपराध करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *