Sugarcane farmers owe Rs 30 crore payment | गन्ना किसानों का 30 करोड़ का भुगतान बकाया: शाकुंभरी शुगर मिल पर किसानों का प्रदर्शन, डीएम को दी तीन सूत्रीय मांगों की सूची – Saharanpur News


तारिक सिद्दीक़ी | सहारनपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के गन्ना किसानों ने शाकुंभरी शुगर मिल, टोडरपुर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान की मांग की।

मिल ने पेराई सत्र 2024-25 में किसानों से 26.68 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा। इसकी कुल कीमत लगभग 99 करोड़ रुपये है। मिल 5 नवंबर 2024 से 3 मार्च 2025 तक चली। प्रबंधन ने 22 जनवरी 2025 तक की आपूर्ति का भुगतान किया है। 23 जनवरी से 3 मार्च तक की आपूर्ति के करीब 30 करोड़ रुपये अभी बकाया हैं।

किसानों ने शुगरकेन कंट्रोल ऑर्डर 1966 का हवाला दिया। इसके तहत 14 दिन से ज्यादा देरी पर 15 प्रतिशत सालाना ब्याज देना होता है। उन्होंने यूपी शुगरकेन एक्ट 1953 की धारा 17 के तहत ब्याज वसूली की मांग की है।

अगले पेराई सत्र में दूसरे मिल में सप्लाई की मांग किसानों ने अगले पेराई सत्र में गन्ने की आपूर्ति दूसरी मिल को देने की मांग की है। साथ ही मिल में गड़बड़ी की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे।

राजीव कुमार, योगेश, रजनीश, आशीष त्यागी, युद्धवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन में शामिल थे। किसानों का कहना है कि भुगतान में देरी से वे आर्थिक संकट में हैं। वे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और अगली फसल की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *