Maid sprayed urine on utensils in Bijnor, VIDEO | बिजनौर में कामवाली ने बर्तनों पर पेशाब छिड़का, VIDEO: गिलास में भरकर सफाई की, मालिक ने पुलिस को सौंपा – Nagina News


मोहम्मद आरिफ | नगीना5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया हे कि एक व्यापारी के घर पर काम करने वाली महिला की घिनौनी करतूत सामने आई है।

रसोई में काम करने के दौरान गिलास में पेशाब करके बर्तनों पर छिड़क दिया जिससे यह पूरी वारदात रसोई में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि महिला व्यापारी के घर पर पिछले 10 साल से काम कर रही थी।

पूरा मामला नगीना क्षेत्र का है। जहां एक व्यापारी के घर पर यह महिला दस साल से काम कर रही थी। रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगे तो उसकी यह हरकत पकड़ी गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगीना में एक व्यापारी के घर पर करने वाली महिला ने रसोई में बर्तन धोए जिसके बाद ग्लास में पेशाब कर और अपना पेशाब छिड़क दिया।

सीसीटीवी में घटना कैद होने पर महिला को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वह कुछ नहीं बताएगी।

नगर के एक व्यापारी के घर पर एक बुजुर्ग महिला पिछले करीब दस वर्षों से घरेलू कार्य करती थी। पिछले कुछ दिन से घर की एक महिला को काम करने वाली महिला की कुछ हरकत अजीब सी नजर आने लगीं। महिला ने किसी को बताए बिना घर की रसोई में सीसीटीवी लगा दिए।

बुधवार दोपहर उक्त बुजुर्ग महिला रसोई में बर्तन धो रही थी। तभी उसने एक गिलास में पेशाब किया और धुले हुए बर्तनों पर छिड़कर दिया। महिला के जाने के बाद सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो उसकी करतूत का पता चला। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को वायरल होने लगी।

शाम के समय महिला काम करने के लिए घर पहुंची तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसने महिला से इस अमानवीय हरकत के लिए कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन आरोपी महिला ने अपनी गलती मानने के अलावा कुछ भी नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला का शांति भंग में चालान किया गया है।

मामला नगीना क्षेत्र के निवासी सत्यम मित्तल पुत्र मनोज मित्तल निवासी मोहल्ला शाह जहीर के मकान में समन्ना पत्नी जगदीश मो शाजहीर नगीना बर्तन साफ करने का कार्य करती है।

सत्यम के मकान में बने किचन में बर्तन साफ करते समय समंत्रा ने किचन के अंदर वॉशरूम पेशाब किया। पुलिस ने इस प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेकर महिला को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया आवश्यक कार्यवाही की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *