The story started in Agra | कृष्ण की ही है कथा, बाकी सब व्यथा- चिन्मयानंद बापू: बल्केश्वर पार्क में शुरु हुई श्रीमद्भागवत कथा, पहले दिन खचाखच भरा पंडाल – Agra News
आगरा के बल्केश्वर पार्क में शुक्रवार शाम विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, आगरा इकाई द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालु पंडाल में उमड़े और कथा श्रवण कर धर्ममय वातावरण में डूबे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कें
.

कथा में ने किया कथा का रसपान

श्रोताओं से भरा पंडाल
कथा वाचन कर रहे राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने कहा—”भगवान कृष्ण की कथा ही कथा है, बाकी सब सांसारिक प्रपंच, व्यथा और वृथा है। रामकथा हमें जीना सिखाती है तो कृष्णकथा मृत्यु के भय से निर्भय बनाती है और मृत्यु को महोत्सव बना देती है।” उन्होंने बल्केश्वर पार्क में लंबे समय बाद सार्वजनिक आयोजन होने पर प्रसन्नता जताई और कहा—”जो बंद पड़ा था, उसे भगवान स्वयं खोलने आ गए। अब भागवत जी के रूप में नंदनंदन कृष्ण के आगमन से इस पार्क की सुंदरता बढ़ गई है।”

कथा वाचन कर रहे राष्ट्रीय संत पूज्य चिन्मयानंद बापू ने कहा—”भगवान कृष्ण की कथा ही कथा है, बाकी सब सांसारिक प्रपंच, व्यथा और वृथा है।
पहले दिन कथा को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा गया। पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल ने लोगों से अपील की कि कथा श्रवण के साथ सामाजिक सरोकारों में जुड़कर राष्ट्र सेवा का पुण्य लाभ अर्जित करें। वहीं मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल पेंट वालों और ट्रस्टी सुमन गोयल ने कहा कि पाँच गुना पुण्य पाना है तो पाँच लोगों को साथ लेकर आएँ। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी।

कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी।
कथा समापन पर सुगंधी परिवार प्रमुख यजमान रहा। आरती में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नेशनल चैंबर मनीष अग्रवाल, प्रांशु गोयल, गिर्राज बंसल, सुरेश बरेजा, कमलेश कुशवाह समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।