A young man died in a collision with an unknown vehicle in Mau | मऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: सड़क पर खून से लथ-पथ मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Kopaganj News

[ad_1]

शनि गुप्ता | कोपागंज, मऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सड़क पर पड़ा शव। - Dainik Bhaskar

सड़क पर पड़ा शव।

मऊ-मधुबन शहीद मार्ग स्थित कसारा चौक पर एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। शनिवार रात करीब 9:30 बजे यह घटना हुई।

पूरा मामला कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा चौक पर का है। जहा शनिवार की देर रात लगभग 9.30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति शव पड़ा मिला है। इस मामले की जानकारी उस समय हुई जब दो पीआरडी जवान ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि कोई व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ है। जिसके बाद वो शव के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति का सिर फटा हुआ है। और उसकी बाडी कुछ मोमेंट नही कर रही है।

जिसके बाद पीआरडी के जवानों ने 108 नम्बर को घटना जानकारी दी। वही घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव का पहचान नही हो सका। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कोपागंज थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *