A procession of 26 sticks started from Govind Nagar | 26 छड़ियों की शोभायात्रा गोविंद नगर से निकली: सहारनपुर में बैंड-बाजों के साथ पठानपुरा तक पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत – Saharanpur News


तारिक सिद्दीक़ी | सहारनपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

सहारनपुर के गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान से सोमवार को 26 छड़ियों की शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों और नगाड़ों की धुन पर छड़ियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में सभी छड़ियों का श्रमण टुकड़ा मौजूद रहा।

शोभायात्रा गोविंद नगर से शुरू होकर कोर्ट रोड और घंटाघर मार्ग से होते हुए पठानपुरा पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से छड़ियों का पारंपरिक स्वागत किया। भक्ति गीतों और नगाड़ों की थाप से पूरा माहौल आध्यात्मिक हो गया।

पठानपुरा में छड़ियों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में चौधरी अनिल प्रताप, अनी बहां, विनय सिंघल, राजेंद्र ठहलवा और राकेश किलो समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

कई जगहों पर महिलाओं ने आरती उतारकर छड़ियों का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। नगरवासियों ने इस आयोजन को आस्था और एकता का प्रतीक बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *