Bullets fired in Chandauli over land dispute | चंदौली में जमीनी विवाद में चली गोलियां: दादा-पोते को लगी गोली, दोनों की हालत स्थिर; चार नामजद समेत 8 पर FIR – Chandauli News


रविकांत सिंह | चंदौली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंदौली के कंदवा थानाक्षेत्र के कम्हरिया गांव में मंगलवार को जमीन विवाद के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग और उसका पोता गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गोली लगने से बुजुर्ग और पोता घायल

जानकारी के मुताबिक, कम्हरिया गांव निवासी शंभूनाथ सिंह (70) पर दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस दौरान उनके हाथ में गोली लग गई। वहीं दादा को बचाने पहुंचे पोते यश सिंह को भी गोली लग गई। मौके से पुलिस ने कारतूस के खोखे बरामद किए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। कंदवा थाना प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया कि घटना भूमि विवाद को लेकर हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *