Clouds have been seen in Kanpur since morning, Kanpur Weather Today, Kanpur | कानपुर में सुबह से छाए बादल: मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के आसार नहीं; गर्मी से मिली लोगों को राहत – Kanpur News



कानपुर में सुबह से छाए घने बादल।

कानपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह की बात करें तो घने बादल छाए हुए हैं। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।

.

मौसम हुआ सुहाना, तापमान में कमी बादलों की आवाजाही और हवा की बदौलत अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम होकर 37.4 डिग्री दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए गए हैं।

इस कारण से बढ़ी बादलों की आवाजाही वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 7.6 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके अलावा एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। जिससे बादलों की आवाजाही बढ़ी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *