Husband and wife with 50 thousand rupees bounty each arrested | 50-50 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार: जमीन विवाद में की थी दो महिलाओं की हत्या, 7 आरोपी पहले जा चुके जेल – Basti News
राज प्रकाश | बस्तीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।
बस्ती के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम था।
गिरफ्तार आरोपियों में कौशलचन्द्र उपाध्याय और उनकी पत्नी रंजना उपाध्याय शामिल हैं। दोनों ग्राम सेठा के रहने वाले हैं और वर्तमान में ग्राम जोकहा थाना पैकोलिया में रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें शुक्रवार सुबह 6:35 बजे गढ़हा गौतम ओवरब्रिज के पास से पकड़ा।
इस मामले में थाना कप्तानगंज में आठ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज था। इनमें से सात आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जमीन कब्जाने, नामांतरण और वसीयत को लेकर गोदवारी देवी और सौम्या उर्फ झिन्नी की हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई गिरफ्तारी में कप्तानगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकांत और उपनिरीक्षक रमाकांत यादव की टीम शामिल थी। एसटीएफ की टीम का नेतृत्व निरीक्षक ओमशंकर शुक्ल ने किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।